WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
क्राइम

बैंक से पैसा लेकर आ रहे पति-पत्नी से तीन लुटेरों ने की लूट

तीन हजार रुपये व गले में पड़ी सोने की चेन लूटकर फरार हुए लुटेरे, पुलिस में शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी

Savdhan India News

बैंक से पैसा लेकर आ रहे पति-पत्नी से तीन लुटेरों ने की लूट

– तीन हजार रुपये व गले में पड़ी सोने की चेन लूटकर फरार हुए लुटेरे, पुलिस में शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
सावधान इण्डिया न्यूज, लखनऊ (उ.प्र.)। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम महिमाखेड़ा के मजरा अहिंडर निवासी गुड्डी देवी अपने पति गुड्डू के साथ बुधवार को लगभग तीन बजे गहदो स्थित बैंक आफ इण्डिया से 3000 हजार रूपये निकाल अपने घर जा रही थी। रास्ते में पटकापुर नहर की पुलिया के पास एक महिला सहित तीन लुटेरों ने उसे रोक लिया। तीनों ने उसके व उसके पति के साथ मारपीट की और उसके गले में पड़ी सोने की माला सहित तीन हजार रुपये लूट लिए। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए लुटेरे मौके से भाग निकले। पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना देकर सहायता मांगी, लेकिन 112 पीआरवी जवानों ने पीड़िता की कोई सहायता नहीं की। आरोप है कि थाने में प्रार्थना देने की सलाह देकर अपना पल्ला झाड़ लिया। पीड़िता के अनुसार उसने एक लुटेरे को पहचान भी लिया है, जिसका नाम गप्पू पुत्र जालिया है और वह अहिंडर गांव का ही निवासी बताया जा रहा है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button