लखीमपुर खीरी : गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अपराधी नूर मोहम्मद उर्फ बादशाह गिरफ्तार, भेजा गया जेल
गैंगस्टर एक्ट का आरोपी नूर मोहम्मद गिरफ्तार, बहादुरनगर पुलिया के पास पुलिस ने दबोचा


सम्पूर्णानगर खीरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सम्पूर्णानगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया है।
क्षेत्राधिकारी पलिया और अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बहादुरनगर पुलिया के पास से अभियुक्त नूर मोहम्मद उर्फ बादशाह (पुत्र महमूद शाह, निवासी ग्राम बसही) को धर दबोचा।
अभियुक्त के खिलाफ थाना सम्पूर्णानगर पर मु.अ.सं. 145/2026, धारा 2(b)(ii)/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 (गैंगस्टर एक्ट) के तहत मामला पंजीकृत था।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिस पर चोरी, बरामदगी और एनडीपीएस (NDPS) एक्ट जैसे गंभीर मामलों के तहत पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं:
मु.अ.सं. 216/2018 धारा 379/411 भादवि (थाना पलिया)
मु.अ.सं. 77/2018 धारा 41/411 भादवि (थाना सम्पूर्णानगर)
मु.अ.सं. 78/2026 धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट (थाना सम्पूर्णानगर)
मु.अ.सं. 145/2026 धारा 2(b)(ii)/3 गैंगस्टर एक्ट (थाना सम्पूर्णानगर)
सम्पूर्णानगर थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार ने कहा अपराधियों और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ क्षेत्र में लगातार जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित नूर मोहम्मद उर्फ बादशाह को बहादुरनगर पुलिया से गिरफ्तार किया गया है। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के विरुद्ध यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक अमरपाल सिंह, कांस्टेबल उमेश वर्मा, कांस्टेबल राहुल त्यागी एवं कांस्टेबल रोहित भास्कर शामिल रहे।





