पलिया ताइक्वांडो एकेडमी के छात्रों ने बाराबंकी में बनाया दबदबा
बाराबंकी के जहांगीराबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में हुआ ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन

पलिया ताइक्वांडो एकेडमी के छात्रों ने बाराबंकी में बनाया दबदबा
– बाराबंकी के जहांगीराबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में हुआ ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक)
सावधान इण्डिया न्यूज, लखीमपुर-खीरी। बाराबंकी ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा जहांगीराबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पलिया ताइक्वांडो एकेडमी के कोच अरुण तिवारी के नेतृत्व में एकेडमी के 16 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण पदक व 6 रजत पदक सहित 18 पदक जीतकर दबदबा बनाया । पलिया के खिलाड़ी कुशाग्र प्रजापति और प्रवर अवस्थी ने ताइक्वांडो की दोनों विधाओं में जीतकर दोहरी स्वर्णिम सफलता हासिल की। इसके अलावा अरनव गर्ग, विधान त्रिपाठी, कुशाग्र प्रजापति, आरव माहेश्वरी, प्रवर अवस्थी, अर्णव अवस्थी, आन्या प्रजापति, आद्या गर्ग, देवांशी वर्मा एवं यशस्विनी नाग ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि गुनीत वालिया, अभिनव मौर्या, अकांश गर्ग, अर्जित सिंह, शौर्य गुप्ता व शाम्भवी नाग ने रजत पदक जीतकर क्षेत्र सहित पूरे जिले में परचम लहराया। प्रतियोगिता में विद्या ताइक्वांडो एकेडमी, योद्धा ताइक्वांडो एकेडमी, ब्रह्मचारी ताइक्वांडो एकेडमी, डीके फाइट क्लब लखनऊ, अवध ताइक्वांडो लखनऊ एवं तारा ताइक्वांडो एकेडमी लखनऊ आदि ने भी अपनी टीमों के साथ प्रतिभाग किया। बाराबंकी ताईक्वांडो एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद राकिब व संयुक्त सचिव प्राची यादव ने सभी विजयी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पलिया के प्रशिक्षक अरूण तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी विजेता अप्रैल 2024 में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयनित किये गए हैं।







