पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार का इनामिया बदमाश हुआ घायल
पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार का इनामिया बदमाश हुआ घायल


बाराबंकी। पुलिस मुठभेड़ में गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 20 हजार रूपये का इनामिया, हिस्ट्रीशीटर बदमाश घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराएगा 20 हजार के इनामियां गैंगस्टर के पास से तमंचा कारतूस खोखा सहित एक प्लैटिना बाइक भी बरामद किया गया। वहीं दूसरी ओर बाराबंकी पुलिस लगातार अपराधियों के विरुद्ध चलाई जा रही कार्रवाई से अपराधियों में खौफ का माहौल बन गया है। जबकि बाराबंकी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी है।
जनपद बाराबंकी में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 7.01.2024 की रात्रि को थाना प्रभारी कोतवाली नगर मय हमराह पुलिस बल के साथ तलाश वांछित/चेकिंग में थे कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत गदिया रोड पर इमला बाबा मजार के पास एक बदमाश मोटर साइकिल से आता हुआ दिखायी दिया, थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने बदमाश को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस टीम को देखकर गिरफ्तारी से बचने के लिए बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी । पुलिस टीम की आत्मरक्षार्थ फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त सुशील कंजड़ पुत्र रंगीलाल निवासी ओमपुरी थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया गया है इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर व 1 जिंदा, 2 खोखा कारतूस , एक प्लेटिना मोटरसाइकिल UP 32 LB 0880 बरामद किया गया । आरम्भिक जांच से मालूम हुआ है कि सुशील कंजड़ मु0अ0सं0 838/23 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी से 20 हजार रूपये का इनामिया वांछित अभियुक्त है । गैंगस्टर सुशील कंजड़ थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई का हिस्ट्रीशीटर है जिसकी हिस्ट्रीशीट संख्या (14ए) है । अभियुक्त सुशील पर गैंगेस्टर, लूट, डकैती सहित लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।





