
छह वारण्टी गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। खीरी कोतवाली पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्त राहुल उर्फ करन पुत्र अर्जुन निवासी ग्राम बरिहन पुरवा, कुँवर सिंह पुत्र बाँकेराम निवासी ग्राम सोंठपुर मजरा बांसताली, नेतराम पुत्र स्व0 प्रह्लाद निवासी ग्राम चिमनी मजरा डिम्हौरा, रामसनेही पुत्र बिहारी निवासी ग्राम बिल्हौरा, कैलाश लोध पुत्र श्यामसुन्दर निवासी ग्राम शिवरामपुरवा मजरा बेल्हौरा व कृष्ण कुमार पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम बेल्हौरा थाना खीरी अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे थे। गुरूवार को सभी गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में नकहा चौकी प्रभारी संजीव कुमार, ओयल चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह, एसआई लाल बहादुर मिश्र, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार यादव कांस्टेबल सुधीर कुमार, नीरज कुमार, सतेन्द्र सिंह, जुबैर खान, पंकज निर्मल, गवेन्द्र पाल कुशवाहा, अनूप कुमार व कौशलेन्द्र मिश्र मौजूद रहे।





