
गांजा के साथ एक गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। गुरूवार को फरधान थाना पुलिस ने एक अभियुक्त अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त ने अपना नाम रहीश उर्फ गन्ठे पुत्र बादशाह निवासी ग्राम बेलवा थाना फरधान बताया है, जिसके पास से एक किलो 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेन्द्र यादव, कांस्टेबल सुनील कुमार व विशाल कुमार मौजूद रहे।





