
एक जुआरी गिरफ्तार
ridwar
लखीमपुर-खीरी। एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देश में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गुरूवार को गोला पुलिस ने जुआ खेलते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए युवक ने अपना नाम विनोद कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम कंचनपुर थाना गोला बताया है। उक्त जुआरी को ग्राम कंचनपुर से गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से 2250 रूपए व ताश के पत्ते बरामद हुए हैं। अभियुक्त के विरूद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सतीश चन्द्र, कांस्टेबल चन्द्रेश कुमार, घनश्याम, कपिल रावल व सुरेन्द्र कुमार मौजूद रहे।





