
तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। उचौलिया पुलिस ने अवैध तमंचा एवं एक कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त ने अपना नाम नजमुल पुत्र अच्छन निवासी ग्राम सिसोरा नासिर थाना उचौलिया बताया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर ग्राम कसरावल से गिरफ्तार किया गय है, जिसके पास से एक 15 बोर तमंचा एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। अभियुक्त के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3/25ए के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजकुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विकास सिंह व अमित कुमार मौजूद रहे।





