WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
पुलिस विभाग

पुलिस अधीक्षक ने की इण्डो-नेपाल बॉडर की चेकिंग

चेकिंग के उपरान्त उन्होंने किया गौरीफंटा कोतवाली का किया निरीक्षण

Savdhan India News

पुलिस अधीक्षक ने की इण्डो-नेपाल बॉडर की चेकिंग

– चेकिंग के उपरान्त उन्होंने किया गौरीफंटा कोतवाली का किया निरीक्षण


लखीमपुर-खीरी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने गौरीफन्टा में भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए बॉर्डर क्षेत्र के कवच आउटपोस्ट एवं सभी बैरियर/चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने एसएसबी चेकपोस्ट पर सतर्क व मुस्तैद रहकर आगामी नववर्ष के अवसर पर किसी भी अप्रिय घटना के विरुद्ध सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए और संदिग्ध गतिविधियों पर ड्रोन कैमरे एवं डॉग स्क्वॉड की सहायता से दृष्टि बनाए रखते हुए सघन चेकिंग जारी रखने के निर्देश दिए। आवागमन करने वाले समस्त व्यक्तियों की रजिस्टर में एंट्री करने, उनकी पहचान करने के साथ-साथ तस्करी एवं मानव तस्करी की रोकथाम हेतु पुलिस टीम व एसएसबी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ गौरीफंटा प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार यादव, गौरीफंटा चौकी प्रभारी अभिषेक पाण्डेय सहित एसएसबी एवं पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button