एसपी गणेश प्रसाद साहा ने किया कोतवाली का निरीक्षण
लंबित मामलों के त्वरित हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश

एसपी गणेश प्रसाद साहा ने किया कोतवाली का निरीक्षण
– लंबित मामलों के त्वरित हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश

पलियाकलां-खीरी। गुरूवार को पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने स्थानीय कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक एवं कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण किया। अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव एवं उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी श्री साहा ने जनसुनवाई से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने, महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर उनका विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, लंबित विवेचनओं का समय से निस्तारण करने एवं नियमित रूप से प्रभावी गश्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय, एसआई अम्बेश्वर दत्त त्रिपाठी, एसआई तेज सिंह, एसआई अजीत मिश्रा, एसआई संजीव तोमर, एसआई सुरेश दुबे, एसआई सतगुरू, एसआई इंसाफ अली एवं नगर चौकी प्रभारी प्रशान्त श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।





