
चाकू के साथ एक गिरफ्तार

गोला-खीरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सोमवार को थाना कोतवाली पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के ही ग्राम मुर्तिहा निवासी सईर खान पुत्र सब्बीर खान गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। अभियुक्त के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल कुलदीप सिंह व अवनीश कुमार मौर्य मौजूद रहे।





