
पुलिस अधीक्षक ने दिलाई संविधान की शपथ

पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने संविधान दिवस के अवसर पर संविधान में निहित मूल्यों एवं आदर्शों का अनुस्मरण कराते हुए सभी अधीनस्थों को शपथ दिलाई। रविवार को भारत के संविधान को अंगीकृत किये जाने के उपलक्ष्य में एसपी की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान एसपी श्री साहा ने समस्त अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना एवं मौलिक कर्तव्यों की जानकारी प्रदान करते हुए संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों, उद्देशिका को स्मरण कराते हुए राष्ट्र की एकता व अखण्डता बनाये रखने की शपथ दिलाई। इसके अलावा जिले के समस्त सर्किल एवं थानों पर क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षकों द्वारा भारत संविधान दिवस पर संकल्प/प्रस्तावना की शपथ दिलवाई गयी।







