
नशीली दवाईयों के साथ एक गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान ब्रदर्स इटिंग प्वाइंटस ढाबा सलेमपुर कोन से अभिजीत कुमार पुत्र विरेन्द्र कुमार निवासी सलेमपुर कोन को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पाचं गत्ते के कारटून में 57 हजार 600 एल्प्राजोल्म टेबलेट व 47 हजार 520 एनआरक्स स्पॉस्मो कैपसूल बरामद हुए। बरामद किए माल का वजन 32 किलो 472 ग्राम बताया जा रहा है। अभियुक्त कि विरूद्ध एनडीपीएस की धारा 8/21 के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारकरने वाली पुलिस टीम में जेलगेट चौकी प्रभारी लोकनाथ गुप्ता, सदर कोतवाली से कांस्टेबल कुलदीप गौतम व प्रतिपाल मौजूद रहे।





