उत्तर प्रदेश
ठुठवा मेला व कार्तिक पूर्णिमा के दृष्टिगत दुरूस्त रही यातायात व्यवस्था
ठुठवा मेला व कार्तिक पूर्णिमा के दृष्टिगत दुरूस्त रही यातायात व्यवस्था

ठुठवा मेला व कार्तिक पूर्णिमा के दृष्टिगत दुरूस्त रही यातायात व्यवस्था

लखीमपुर-खीरी। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा त्यौहार के अवसर पर थाना ईसानगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ठुठवा में ठुठवा मेले का आयोजन किया गया। कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालु ठुठवा मेला देखने व कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए रात्रि करीब 01ः00 बजे से ही जाना प्रारंभ कर दिया। स्नान व मेला का दर्शन सोमवार को शाम लगभग 6ः00 बजे तक चला। त्यौहार पर श्रृद्धालुओं की सुगमता लिए सिसैया चौराहे पर बैरियर लगाकर पर्याप्त पुलिस बल व यातायतकर्मी लगाये गये थे। ठुठवा मेले में पहुंचाने हेतु राजापुर कबिरहा रोड से होते हुए श्रद्धालु तथा मेला दर्शनार्थी मेला में पहुंचे। इस अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से सिविल पुलिस, पीएसी, एलआईयू एवं महिला पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी।