लखीमपुर खीरी : संपूर्णानगर पुलिस ने भारत से नेपाल तस्करी कर ले जा रहे लाखों रूपये के सामान को पकड़ा, तस्कर हुए फरार
तस्करी कर ले जा रहे लाखों रूपये के सामान को पकड़ा, तस्कर हुए फरार


संपूर्णानगर पुलिस ने भारत से नेपाल तस्करी कर ले जा रहे लाखों रूपये के सामान को पकड़ा, तस्कर हुए फरार
संवाददाता अमन गुप्ता लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जिले के इंडो नेपाल सीमा थाना संपूर्णानगर क्षेत्र में लगातार तस्करी की वारदातों को अंजाम दिया जाता है इसको लेकर आए दिन सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां तस्करों को तस्करी के सामान के साथ गिरफ्तार करती है । वही एक बार फिर जिले के पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के दिशा निर्देशन में सीमा पर तस्करी की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के चलते थाना संपूर्णानगर के प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी के दिशा निर्देशन में उप निरीक्षक शुभम कुमार ने धोला से नेपाल तस्करी कर ले जा रहे समान को पकड़ा, पुलिस को देखकर तस्करों ने सामान छोड़कर भाग गए पकड़े गए सामान में भारी मात्रा में जूता चप्पल बरामद हुई है वहीं पकड़े गये सामान की लगभग कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। जिसके बाद तस्करी के सामान को कागजी कार्यवाही करते हुए पलिया कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है ।





