WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Healtअयोध्या मन्दिर समाचारआध्यात्मिकउड़ीसा समाचारउत्तर प्रदेशओड़िशा समाचारक्राइमखेलटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकनेपाल देशपंचायत विभागपुलिस विभागप्रशासनभ्रष्टाचार/घोटालामध्य प्रदेशमनोरंजनमोटिवेशनराजनीतिराजस्थानलाइफ स्टाइलविदेशविद्युत विभागव्यापारशिक्षा विभागसावधान इण्डिया न्यूजस्वास्थ्य विभागहेल्थ

नगर व्यापार मंडल की चुनाव प्रक्रिया शुरू, 27 अगस्त को होगा मतदान

वोट डालने के लिए आवश्यक होगा आधार कार्ड अथवा ड्राइवरी लाइसेंस : चुनाव अधिकारी

Savdhan India News

नगर व्यापार मंडल की चुनाव प्रक्रिया शुरू, 27 अगस्त को होगा मतदान

– वोट डालने के लिए आवश्यक होगा आधार कार्ड अथवा ड्राइवरी लाइसेंस : चुनाव अधिकारी

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)

सावधान इण्डिया न्यूज, पलियाकलां-खीरी। नगर व्यापार मंडल (श्याम बिहारी गुट) की चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 17 अगस्त को मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन किया गया। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष अनूप मिश्रा व निवर्तमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष अग्निहोत्री ने वोटर लिस्ट खरीदी।
बता दें कि नगर व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर कुछ दिन पूर्व शहर पहुंचे व्यापार मंडल (श्याम बिहारी गुट) के जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में चुनाव पर चर्चा करते हुए तिथियों की घोषणा की गई थी। शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 अगस्त को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। चुनाव प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि 20 अगस्त को नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 22 को चुनाव चिन्ह का आवंटन व 27 अगस्त को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसी दिन चुनाव परिणामों की भी घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वोट डालने के लिए व्यापारी मतदाता को आधार कार्ड, ड्राइवरी लाइसेंस आदि का होना आवश्यक होगा। इस बार के चुनाव में अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए कई प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। इस दौरान व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष बलराम गुप्ता, सह चुनाव अधिकारी जफर अहमद “टीटू”, संदीप बंसल, अनिल वर्मा एवं नवीन जैन सहित व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button