
हैदराबाद पुलिस ने एक वारंटी को भेजा जेल
कई धाराओं में वांछित था साबिर

गोलागोकरननाथ-खीरी। थाना हैदराबाद पुलिस ने वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिफ्तारी अभियान के अन्तर्गत गुरवार को एक वारंटी साबिर पुत्र रसीद निवासी ग्राम दतेली को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गये अभियुक्त के खिलाफ भादवि की धारा 307/401 के तहत मामला दर्ज था, जो बीते लम्बे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुनील कुमार सिंह व कांस्टेबल नैपाल सिंह मौजूद रहे।





