
एक वारंटी गिरफ्तार
खीरी जिले की तिकुनियां पुलिस ने की कार्रवाई

तिकुनियां-खिरी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत तिकुनिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के ही वारंटी तोखन उर्फ करन पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम बनवीरपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक जीवन सहाय व हेड कांस्टेबक कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।





