क्राइम
गोला पुलिस ने 290 ग्राम हेरोइन के साथ तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
गोला पुलिस ने 290 ग्राम हेरोइन के साथ तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

गोला पुलिस ने 290 ग्राम हेरोइन के साथ तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन बाइक सवारों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।
बता दें कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी काफी तेजी से फलफूल रही है। इसी क्रम में स्थानीय कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन बाइक सवारों के पास से तलाशी के दौरान 290 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों ने अपना नाम सागर कुमार निवासी बिजुआ थाना गोला, गुरु प्रसाद निवासी सेनपुर थाना भीरा एवं देवेंद्र सिंह निवासी ग्राम बलदेवपुर थाना भीरा बताया है। सीओ प्रवीण यादव ने बताया कि जनपद में मादक पदार्थों व अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों के विरूद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।





