WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

कृषक समाज इंटर कॉलेज में हुआ निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

कृषक समाज इंटर कॉलेज में हुआ निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

Savdhan India News

कृषक समाज इंटर कॉलेज में हुआ निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन


गोलागोकर्णनाथ-खीरी। नगर के कृषक समाज इंटर कॉलेज में कक्षा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर निबंध प्रतियोगिता में दिव्यांशी चौधरी प्रथम, दिंपती गिरी द्वितीय व हाजरा फातिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में मोहम्मद कैफ अंसारी प्रथम, अभय गुप्ता द्वितीय एवं आदित्य गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला पोस्टर प्रतियोगिता में मोहिनी प्रथम, आसिफ अली द्वितीय व तुबा नाज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीनों प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में हिंदी प्रवक्ता ओम प्रकाश यादव और कला शिक्षक मनीष राज सिंह एवं अंबरीस कुमार वर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ अनिल कुमार ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए वायु प्रदूषण के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर प्रभावों के बारे में बताया। साथ ही उच्च जोखिम समूह और वायु प्रदूषण से बचाव के कारकों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। कार्यक्रम के समापन पर सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ देवराज वर्मा और कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य डॉ एलआर वर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को शील्ड और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से कहा कि समझदार बनें और वायु प्रदूषण से बचें। कार्यक्रम के आयोजन में काउंसलर एमसीडी मनजीत सिंह और स्टाफ नर्स जावित्री देवी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक देवेंद्र सिंह ने किया।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button