नाजायज असलहा एवं कारतूस के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार
नाजायज असलहा एवं कारतूस के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार

नाजायज असलहा एवं कारतूस के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। निघासन पुलिस ने चार अभियुक्तों को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों ने अपना नाम अवधेश पुत्र मूलचन्द्र, बब्लू उर्फ बल्लू पुत्र महादेव, सर्वेश पुत्र स्व0 लालाराम व पन्चू पुत्र देवतादीन उर्फ घूरेलाल निवासीगण नयापुरवा थाना धौरहरा बताया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर तारानगर चौराहे से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त अवधेश के पास से एक 315 बोर देशी तमंचा व एक जिन्दा कारतूस, बब्लू उर्फ बल्लू के पास से एक लोहे की राड, सर्वेश के पास से एक 12 बोर देशी तमंचा व एक जिन्दा कारतूस एवं पन्चू के पास से एक प्लास व पेंचकस बरामद हुआ है। सभी अभियुक्तों के विरूद्ध सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में झण्डीराज चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार शर्मा, कांस्टेबल लवकुश यादव, हरेन्द्र सिंह, अतुल कुमार, सुरेन्द्र दुबे एवं स्वाट टीम से उप निरीक्षक शिवकुमार, कांस्टेबल, विक्रान्त चौधरी एवं ललित कुमार मौजूद रहे।





