
मादक पदार्थ के साथ पांच अभियुक्त गिरफ्तार
– एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर पांचों को भेजा गया जेल

गोलगोकर्णनाथ-खीरी। पुलिस ने पांच अभियुक्तों को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
जिले की भीरा थाना पुलिस ने क्षेत्र के ही ग्राम रायपुर से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों ने अपना नाम बृजमोहन सिंह उर्फ खुनखुन पुत्र गिरेंद्र सिंह, मनोहर लाल उर्फ मंत्री पुत्र तौलेराम, संदीप कुमार पुत्र जसकरन, प्रतीक अभिषेक सिंह पुत्र स्वर्गीय अनिल कुमार, अकील कुमार पुत्र सोवरनलाल निवासी ग्राम रायपुर बताया है। अभियुक्तों के पास अल्प्राजोल्म नामक नशीला पाउडर बरामद हुआ है। अभियुक्तों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत जेल भेजा गया है।





