WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

चुनावी लोकतंत्र के आधार और अहम कड़ी हैं दिव्यांगजन : डीएम

डीएम ने वोटरलिस्ट में अपना नाम चेक करते रहने की जनता से की अपील

Savdhan India News

चुनावी लोकतंत्र के आधार और अहम कड़ी हैं दिव्यांगजन : डीएम


लखीमपुर-खीरी। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दिव्यांग जनों की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने मौजूद दिव्यांगजनों को मतदाता शपथ भी दिलाई।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि दिव्यांगों की चुनाव प्रक्रिया में पूरे सम्मान के साथ भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग नित नए कदम उठा रहा है। दिव्यांगजन चुनावी लोकतंत्र के आधार और अहम कड़ी हैं। यह भी अवगत कराया गया कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य चेक कर ले ताकि निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने में कोई असुविधा न हो। मतदाता सूची निर्वाचन की आत्मा है। यदि मतदाता सूची स्वच्छ एवं पारदर्शी है तो निर्वाचन में कोई कठिनाई नहीं आएगी। वर्तमान में मतदाता सूची को पुनरीक्षित करने के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का चल रहा है। भारत निर्वाचन आयोग विभिन्न वेबसाइट ऑन के संबंध में सभी दिव्यांगजनों को अवगत कराया गया और जिला दिव्यांग जनशक्तिकरण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वीडियो पोर्टल से दिव्यांग जनों की वेबसाइट को लिंक करने का कष्ट करें और सभी दिव्यांगजनों को भारत निर्वाचन आयोग की प्रत्येक वेबसाइट/पोर्टल के संबंध में और ऐप के संबंध में भी अवगत कराया जाए तथा आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक माह बैठक करके की गई कार्रवाई के संबंध में अवगत भी कराया जाए। एडीएम संजय कुमार सिंह ने कहा कि दिव्यांगजनों की चुनाव प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग कटिबद्ध है। उनके लिए आयोग द्वारा मतदान स्थलों पर उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी दी। बैठक में जिला दिव्यांग जनशक्तिकरण अधिकारी अभय कुमार सागर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी तौसीफ अहमद, प्रभारी अधिकारी स्वीप डायट प्राचार्य बृजभूषण चौधरी, जनपद स्तर पर गठित कमेटी दिव्यांगों की कमेटी एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं इलेक्शन दफ्तर से जुड़े अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

बाक्स-

डीएम ने वोटरलिस्ट में अपना नाम चेक करते रहने की जनता से की अपील

जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सभी जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि वह अपना नाम निर्वाचक नामावली में निरंतर अनिवार्य रूप से देखते रहें, जिससे कि निर्वाचन के दौरान कोई समस्या ना आए। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट मबप.दपब.पद एवं मोबाइल ऐप अवजमते ीमसचसपदम ंच का प्रयोग किया जा सकता है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button