WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
क्राइम

लखीमपुर खीरी : सम्पूर्णानगर पुलिस और एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 8.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और एसएसबी की टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी की थी। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर जब युवक की तलाशी ली गई, तो उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

Savdhan India News

​सम्पूर्णानगर (खीरी)। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत सम्पूर्णानगर पुलिस और कमलापुरी एसएसबी (SSB) की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। टीम ने घेराबंदी कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 8.40 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद हुई है। ​पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन में संपूर्णानगर प्रभारी निरीक्षक कृष्णा कुमार के नेतृत्व में पुलिस व एसएसबी की टीम गश्त पर थी। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम बसही निवासी आसिफ पुत्र मुख्तार अहमद को धर दबोचा। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से बरामद की गईं। एक सफेद पुड़िया में कुल 8.40 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर। तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल (होंडा ड्रीम), पंजीकरण संख्या- UP 31 AK 7310। एक सैमसंग गैलेक्सी F17 5G एंड्रॉइड मोबाइल। गिरफ्तारी के बाद थाना सम्पूर्णानगर में अभियुक्त के विरुद्ध मु.अ.सं. 45/2026 के तहत धारा 8/21 NDPS एक्ट में मामला पंजीकृत किया गया है। आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
​इस सफल ऑपरेशन में पुलिस टीम से उ0नि0 हरिनाथ पाल, उ0नि0 किरनपाल सिंह, हे.का. सुरेन्द्र कुमार मिश्र, हे.का. पुष्पेन्द्र सिंह, का. संदीप कुमार और का. टिंकू प्रजापति शामिल रहे। ​वहीं, एसएसबी की 49वीं बटालियन (कमलापुरी कंपनी) से INS/GD रविन्द्र सिंह, HC/GD मधुमेदी शेट्टी, और कॉन्स्टेबल आदित्य वर्मा, सोनक कुमार, महादेव सिंह व सुनील गौडा मौजूद रहे। विशेष रूप से खोजी कुत्तों (डॉग नं- B-876 और 493) के साथ हैंडलर प्रवीन कुमार और रामनरेश ने भी टीम का सहयोग किया।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button