सावधान इण्डिया न्यूज
लखीमपुर खीरी : पलिया में धूमधाम से मनाई गई डॉ. अंबेडकर जयंती
समारोह में आलोक मिश्रा,(भइया) विधायक प्रतिनिधि श्याम आनंद, भाजपा नगर अध्यक्ष और नामित सभासद उदयवीर समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ. अंबेडकर एवं महर्षि वाल्मीकि के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए।


पलिया कलां (खीरी) मोहल्ला रंगरेजान प्रथम में वाल्मीकि समाज द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में आलोक मिश्रा (भइया ) , विधायक प्रतिनिधि श्याम आनंद, भाजपा नगर अध्यक्ष और नामित सभासद उदयवीर समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ. अंबेडकर एवं महर्षि वाल्मीकि के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए।

इस अवसर पर आलोक मिश्रा (भइया) ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी हमें न्याय और समानता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में अजय दरोगा, पूर्व सभासद मुन्ना लाल वाल्मीकि, दिनेश दिवाकर और विक्की सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। सभी ने महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।






