सावधान इण्डिया न्यूज
लखीमपुर खीरी : धूमधाम से निकली पदयात्रा, बसही में श्रद्धापूर्वक याद किए गए बाबा साहब
संविधान निर्माता को नमन, बसही में धूमधाम से निकली पदयात्रा, उमड़ा जनसैलाब


कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके पश्चात गांव में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें मनमोहक और ज्ञानवर्धक झांकियां सजाई गई थीं। युवाओं और ग्रामीणों के भारी हुजूम ने मोटरसाइकिल और पैदल पदयात्रा के माध्यम से बाबा साहब के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाया। पूरे गांव में “जय भीम” के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।
शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा।
संपूर्णानगर थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार एवं उपनिरीक्षक अमरपाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। ग्रामीणों की सहभागिता
पदयात्रा में गांव के बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों व महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान जगह-जगह जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि वे बाबा साहब के दिखाए गए शिक्षित बनने और संगठित रहने के मार्ग पर चलेंगे।







