
दो ट्रैक्टरों से चोरी हुईं बैटरी

पूरनपुर (पीलीभीत)। क्षेत्र में दो ट्रैक्टरों से चोरों ने बैटरी चोरी कर ली। पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमरैया कला निवासी रामेश्वर दयाल पुत्र पोथीराम ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि दरवाजे के सामने उनके दोनों ट्रैक्टर खड़े हुए थे। देर रात चोरों ने दोनों ट्रैक्टरो की बैटरी चोरी कर ली। दोनों बैटरियों की कीमत 20 से 25 हजार रुपये बताई जा रही है।





