आध्यात्मिक
धूमधाम एवं विधि विधान से हुई शिव लिंग की प्राण प्रतिष्ठा
ढकवा पुलिस चौकी के नवनिर्मित शिव मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपरान्त हुआ खिचडी भोज का आयोजन

धूमधाम एवं विधि विधान से हुई शिव लिंग की प्राण प्रतिष्ठा
ढकवा पुलिस चौकी के नवनिर्मित शिव मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपरान्त हुआ खिचडी भोज का आयोजन

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। हैदराबाद थाना छेत्र की ढखबा पुलिस चौकी के नवनिर्मित शिव मंदिर में सोमवार को धूमधाम एवं विधि विधान के साथ शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर पंडित प्रेम प्रकास दीक्षित द्वारा मन्त्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह में खिचडी भोज का आयोजन किया गया, जिसमे सर्व प्रथम कन्याओं भोज कराया गया। उसके बाद सैकड़ों की संख्या में मौजूद क्षेत्रवासियों ने खिचडी भोज का प्रसाद ग्रहण किया। समारोह मे हैदराबाद प्रभारी निरीक्षक दीपक तिवारी, ढकबा चौकी इंचार्ज जितेंद्र पाल सिह, अजान चौकी इंचार्ज केके यादव, आरक्षी अरविंद फौजी, सुशील गंगवार, सकेथू ग्राम प्रधान डीके सिंह, किसान नेता अंजनी कुमार दीक्षित, सर्वेश वर्मा, प्रमोद राठौर व हीरा पांडेय सहित तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे।








