जितेन्द्र यादव बने कुकरा पुलिस चौकी के नये प्रभारी
गौरीफंटा कोतवाली में तैनात थे एसआई जितेन्द्र यादव

जितेन्द्र यादव बने कुकरा पुलिस चौकी के नये प्रभारी
-गौरीफंटा कोतवाली में तैनात थे एसआई जितेन्द्र यादव

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
पलियाकलां-खीरी। सब इंस्पेक्टर जितेन्द्र यादव को कुकरा पुलिस चौकी का नया चौकी प्रभारी बनाया गया है। बता दें कि इससे पहले पलिया सर्किल की गौरीफंटा कोतवाली में तैनात जितेन्द्र यादव अपनी तेजतर्रार छवि के लिए जाने जाते थे। बुधवार को उनका स्थानांतरण गोला सर्किल के मैलानी थाना क्षेत्र की कुकरा चौकी के लिए कर दिया गया। गौरीफंटा से कुकरा पहुंचते ही उन्होंने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने बताया कि चौकी क्षेत्र में हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाकर अपराधियों को सजा दिलाना उनकी प्रथम प्राथमिकता रहेगी। कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को जनता के भी सहयोग की आवश्यकता होती है। इसके लिए उन्होंने क्षेत्रीय जनता से सहयोग की अपेक्षा भी की है।





