हिन्दू देवी देवताओं के अपमान को लेकर कनाडा के पीएम के जलाए पोस्टर
कनाडा में हो रहे हिन्दू देवी देवताओं के अपमान को लेकर राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं में फैला भारी आक्रोश

हिन्दू देवी देवताओं के अपमान को लेकर कनाडा के पीएम के जलाए पोस्टर
कनाडा में हो रहे हिन्दू देवी देवताओं के अपमान को लेकर राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं में फैला भारी आक्रोश

(नरेश शर्मा “संवाददाता”)
कनाडा में हो रहे हिन्दू देवी देवताओं के अपमान को लेकर राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए कनाडा का विरोध किया और कनाडा के प्रधानमंत्री के पोस्टर जलाकर उन पर कालिख पोती। सभी कार्यकर्ताओं का कहना था कि भारत में केवल हिन्दुओं को ही सबसे कमजोर कड़ी समझा जा रहा है। इसी वजह से हर जगह जब देखो तब हिन्दुओं के देवी देवताओं का अपमान करके उनकी आस्था को ठेस पहुंचाई जा रही है। आज तक किसी भी हिन्दू ने किसी भी धर्म का अपमान करके उनकी आस्था को ठेस नहीं पहुंचाई है। इसके बाद हर जगह हिन्दुओं को ही दबाया जा रहा है। इसमें कहीं न कहीं सरकार भी जिम्मेदार है। अब यह किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने कहा कि कनाडा के किसी भी नागरिक को ताजमहल नहीं देखने दिया जाएगा। अगर बहुत जल्द हिन्दू देवी देवताओं का अपमान करना बंद नहीं किया गया तो दिल्ली में कनाडा दूतावास का घेराव किया जाएगा। इस दौरान गोविंद पाराशर के साथ अनीता राघव, सोमेन्द्र ठाकुर, ओम पाराशर, शिवम चौहान, अजय चिन्तौडिया, संजय पाराशर, मनोज शर्मा, कपिल सूर्यवंशी, लोकेंद्र यादव, सौरव लवानिया, समीर शंकर, नरेश यादव, मानव ठाकुर, अजय शर्मा व आकाश जैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।





