प्लास्टिक दाने की चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार
25 लाख के प्लास्टिक दाने की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

प्लास्टिक दाने की चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार
25 लाख के प्लास्टिक दाने की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

दिल्ली बाहरी उत्तरी के अलीपुर थाना पुलिस टीम ने 25 लाख रुपए की कीमत के प्लास्टिक दाने की चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के पास से प्लास्टिक दानों से भरा ट्रक बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने चोरी की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जिस वक्त ट्रक ड्राइवर होटल पर खाना खा रहा था। चोर पूरा ट्रक चुरा कर वहां से फरार हो गए थे। मामले की रिपोर्ट अलीपुर थाने में दर्ज कराई गयी, जिसके बाद अलीपुर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने तीनों अभियुक्तों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से ट्रक व 25 लाख की कीमत का प्लास्टिक दाने से भरे बैग भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।





