WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
क्राइम

कच्ची के खिलाफ चले अभियान के अन्तर्गत दर्ज किए गए 16 मामले

कच्ची के खिलाफ चले अभियान के अन्तर्गत दर्ज किए गए 16 मामले

Savdhan India News

कच्ची के खिलाफ चले अभियान के अन्तर्गत दर्ज किए गए 16 मामले


लखीमपुर-खीरी। प्रशासन, पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीमो ने क्षेत्र में वन रही अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान के तहत कुल 16 अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
शुक्रवार को आबकारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने अपने स्टाफ व ओयल चौकी इंचार्ज विनोद सिंह के साथ संयुक्त टीम बनाकर ग्राम लोनपुरवा में दबिश देकर संदिग्ध घरों और स्थानों पर छापा मारा। छापे के दौरान कच्ची शराब प्लास्टिक के पाउचों और लहन के साथ बरामद की गई। मौके पर लहन को नष्ट करते हुए गिरफ्तार किया गया। आबकारी निरीक्षक रुद्रकांत मिश्र ने मोहम्मदी मूड़ा निजाम चौकी प्रभारी प्रेमचंद के साथ ग्राम कुरिगवां, लौकीखेड़ा व पडसर छापा मारकर कच्ची शराब प्लास्टिक के पाउचों में बरामद की। आबकारी निरीक्षक मनोज यादव ने ग्राम सेमरीपुरवा, मझरापुरब, नया पिंड थाना पढ़ुवा में दबिश देकर नदी के किनारे से कच्ची शराब की भट्ठियों एवं बनाने के उपकरण बरामद किए। आबकारी निरीक्षक प्रेम सिंह ने भीरा थाना क्षे. के ग्राम गोगावां, बस्तौला व रणा बाजार से छापा मारकर कच्ची शराब और भट्ठी सहित लहन बरामद की। साथ ही एक अभियुक्त को गिरफ्तार भी किया गया। आबकारी निरीक्षक विजयचन्द्र जायसवाल ने थाना मितौली के ग्राम नीमचैनी व दरी नगरा में दबिश संदिग्ध स्थानों से कच्ची शराब व लहन बरामद की। आबकारी निरीक्षक अब्दुल अजीज ने धौरहरा थाना क्षेत्र के ग्राम अमेठी नाला पर दबिश कच्ची शराब बरामद की। डीईओ राजवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कच्ची शराब से सम्बन्धित कुल 16 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। 235 लीटर अवैध शराब और 1400 किलो लहन बरामद की गई है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button