उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण

लखीमपुर-खीरी। शुक्रवार को एसपी गणेश प्रसाद साहा ने रिजर्व पुलिस लाईन के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। सलामी के उपरांत शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिस कर्मियों से दौड़ लगवायी। उन्होंने अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल भी करवाया। उसके बाद एसपी ने क्वार्टर गार्द का निरीक्षण किया। गार्द कमांडरों के रजिस्टरों की चेकिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस लाईन में स्थित सभी कार्यालयों के रजिस्टरों का अवलोकन कर संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।






