डीएम ने कर-करेत्तर की बैठक में दिए आवश्यक दिशा निर्देश
- राजस्व बढ़ाने के लिए राजस्व वसूली कर लक्ष्य को पूरा करें अधिकारी : डीएम

डीएम ने कर-करेत्तर की बैठक में दिए आवश्यक दिशा निर्देश
– राजस्व बढ़ाने के लिए राजस्व वसूली कर लक्ष्य को पूरा करें अधिकारी : डीएम

लखीमपुर-खीरी। शुक्रवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों एवं कर-करेत्तर के तहत प्राप्तियों की विभागवार मासिक समीक्षा बैठक की। बैठक में संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
डीएम ने सभी अधिकारियों को अपने लक्ष्य की कार्ययोजना बनाकर मूर्त रूप देने का निर्देश दिया। कहा कि जिन विभागों की प्रगति खराब है, लक्ष्य पूरा नहीं किया है, वह उन्हें लिखित रूप में स्पष्ट करें कि वह लक्ष्य को कैसे पूरा कराएंगे। उन्होंने खराब प्रगति वाले विभागों को विशेष अभियान चलाकर अपने लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन, राज्यकर, स्टांप व विद्युत लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बेहतर न होने पर नाराजगी जताते हुए कारण जाना। डीएम ने संबंधित अधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य में नहीं होगी। कहा कि जिन विभागीय अधिकारियों द्वारा राजस्व लक्ष्यों की पूर्ति नहीं की जाएगी उनके विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। बैठक में एडीएम संजय कुमार सिंह, सभी एसडीएम व तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बाक्स-
लंबित वादों का त्वरित निस्तारण करें : डीएम
डीएम राजस्व विभाग के गत माह की समीक्षा करते हुए राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों का त्वरित निस्तारण किया जाए। एसडीएम अपने अधीनस्थ न्यायालयो का स्वयं रिव्यू करे।







