WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorizedआध्यात्मिकउत्तर प्रदेशक्राइमप्रशासनराजनीतिशिक्षा विभागसावधान इण्डिया न्यूज

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

तहसीलदार आरती यादव ने दिलावाया विकसित भारत का संकल्प

Savdhan India News

पलियाकलां-खीरी। नगर पालिका परिषद पलिया कलां द्वारा अग्रसेन पार्क में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अजय मिश्र टेनी जी केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री भारत सरकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं डूडा द्वारा स्टाल लगाकर लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनता को सम्बोधित करते हुये अजय मिश्रा ने भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुये विकास के मुद्दे पर सरकार की मंशा को स्पष्ट किया गया।तहसीलदार पलिया आरती यादव ने विकसित भारत संकल्प शपथ दिलवाते हुये राष्ट्र निर्माण के सजग प्रहरियों के अभिनन्दन का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका परिषद पलिया कलां के अध्यक्ष के. बी. गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री सहित अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित करके कार्यक्रम समापन की घोषणा की घोषणा के साथ ही कार्यक्रम संयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था हेतु पालिका के अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार चौधरी व समस्त स्टाफ की सराहना की।
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता अमित महाजन ने किया। इस दौरान केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री/सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार, भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह, ब्लाक प्रमुख वीरेन्द्र शुक्ला,आर डी रॉय, सतीश चौधरी, शशि शंकर शुक्ला, सुनील शुक्ला, विजय गुप्ता, अरुण तिवारी, राजीव शुक्ला, मानवेन्द्र बाजपेयी, सभासद पवित्र प्रकाश गुप्ता, रामगोपाल वर्मा, किरण वर्मा, सावित्री देवी, अंशुल शुक्ला,सतीश कन्नौजिया,रईस अहमद, समाजसेवी वरुण गुप्ता,मनोज गुप्ता, आशीष अग्निहोत्री सहित सैकडों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

<a


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button