संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के ग्राम बसही में SSB के द्वारा निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन,निशुल्क दवाएं वितरित की गई
निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन,निशुल्क दवाएं वितरित की गई


संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के ग्राम बसही में SSB के द्वारा निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन,निशुल्क दवाएं वितरित की गई
लखीमपुर खीरी जिले के इंडो नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां लगातार समाज हित में कोई ना कोई कार्य किया करती रहती है इसी को लेकर एक बार फिर संपूर्णानगर क्षेत्र के इंडो नेपाल सीमा के बसही में एसएससी 49 वी वाहिनी के सहायक कमांडेंट अच्छर सिंह ने अपने जवानों के साथ मिलकर एक निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया ।

पशु चिकित्सक डॉ शालिनी परिहार ने ग्रामीणों को द्वारा लाए गए बीमार पशुओं का चिकित्सा परीक्षण कर पशुओं की निशुल्क दवाइयां दी गई और साथ ही बीमारियों से बचाव के लिए तमाम तरह की जानकारियां भी दी ।

आपको यह भी बता दें सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में समय समय पर पशु चिकित्सा कार्यक्रम आयोजित करके सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाता है एवं उनको सहायता प्रदान करता है |





