WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
क्राइम

लखीमपुर खीरी : भारत-नेपाल सीमा पर SSB और नेपाल APF की संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1.18 ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

1.18 ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

Savdhan India News

संपूर्णानगर खीरी। भारत-नेपाल सीमा पर बसही क्षेत्र में एसएसबी और नेपाल एपीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो नेपाली नागरिकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। संयुक्त टीम ने आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ के अलावा एक मोटरसाइकिल और दो टचस्क्रीन मोबाइल फोन भी बरामद किए। बाद में दोनों आरोपियों और बरामद सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए नेपाल पुलिस और एपीएफ के सुपुर्द कर दिया गया।


मिली जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:45 बजे भारत-नेपाल सीमा पर सीमा स्तंभ संख्या 769/23 के पास टीम ओपी ड्यूटी की जा रही थी । इसी दौरान एसएसबी कमांडेंट शेर सिंह चौधरी के निर्देश अनुसार नशा मुक्त भारत अभियान के तहत की 49वीं वाहिनी बी कंपनी बसही के सामान्य आरक्षी प्रदीप और सामान्य आरक्षीअनिल कुमार और नेपाल एपीएफ की 35वीं वाहिनी के नेपाल एपीएफ के वरिष्ठ मुख्य आरक्षी भीम बहादुर बो के जवानों की संयुक्त टीम ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर जांच की। जांच के दौरान कौशल चौधरी के कब्जे से ब्राउन शुगर की तीन पुड़िया बरामद हुईं।

प्लास्टिक सहित इनका वजन 2.15 ग्राम और प्लास्टिक हटाने के बाद वजन 1.18 ग्राम बताया गया। पूछताछ में कौशल ने बताया कि वह इसे बसही बाजार की एक किराना दुकान से व्यक्तिगत उपयोग के लिए लेकर आ रहा था। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान कौशल चौधरी पुत्र चैत राज चौधरी, निवासी जोशीपुर, कैलाली, नेपाल और विशाल वि.क. पुत्र दल बहादुर कामी, निवासी वाईसी विचवा, कंचनपुर, नेपाल के रूप में हुई है। टीम ने मौके से एक मोटरसाइकिल (नंबर से 02पी-9695) और दो टचस्क्रीन मोबाइल फोन भी बरामद किए। वहीं एसएसबी जवान अनिल कुमार नई जानकारी देते हुए बताया संयुक्त जांच के दौरान बरामद मादक पदार्थ और अन्य सामान को नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। दोनों नेपाली नागरिकों को नेपाल पुलिस की फतिया पोस्ट के सहायक उपनिरीक्षक मान सिंह धामी और नेपाल एपीएफ की कारगिल डांडा पोस्ट के उपनिरीक्षक केवल ओली के सुपुर्द किया गया।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button