WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
सावधान इण्डिया न्यूज

पत्रकार बनकर महिला से ठगे एक लाख रुपये, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

Savdhan India News

पलिया नगर निवासी एक व्यक्ति ने स्वयं को पत्रकार बताने वाले युवक पर उसकी पत्नी से एक लाख रुपये ठगने तथा रुपये वापस मांगने पर जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली पलिया क्षेत्र के मोहल्ला टेहर शहरी निवासी रितेश वर्मा ने पलिया कोतवाली पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी पत्नी शिवानी से तहसील के सामने डाॅ सक्सेना वाली गली निवासी एक व्यक्ति ने डराकर-धमकाकर और झूठे मुकदमे में फंसाने का भय दिखाकर लगभग एक लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि आरोपी स्वयं को पत्रकार बताता है और अपने प्रभाव का गलत इस्तेमाल करता है।
पीड़ित के अनुसार, जब उसकी पत्नी ने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे तो वह आगबबूला हो गया। आरोप है कि आरोपी ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दीं। इतना ही नहीं, उसने जान से मारने की धमकी भी दी।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने महिला को चेतावनी दी कि यदि उसने कहीं शिकायत की तो वह उसके एवं उसके पति के खिलाफ गलत समाचार प्रकाशित कर बदनाम कर देगा। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार भय और तनाव के माहौल में जीने को मजबूर है।
रितेश वर्मा ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराए जाने एवं कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंप दिया गया है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरान्त आगे की कार्रवाई की जारगी।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button