
जहरीली शराब के साथ दो गिरफ्तार

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। भीरा थाना क्षेत्र के पुलिस सहायता केन्द्र की पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम पड़रिया तुला क्षेत्र से भारी मात्रा में कच्ची शराब, लहन व शराब को जहरीली बनाने वाली यूरिया खाद सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी एसआई संदीप कुमार, आरक्षी चंद्रमोहन त्यागी व अरविंद कुमार ने क्षेत्र के चंद्रपुरा निवासी रंजीत कुमार व छोटे लाल को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की गई है।





