WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
क्राइम

तमंचा व स्मैक के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चला अभियान

Savdhan India News

तमंचा व स्मैक के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार


लखीमपुर-खीरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत शनिवार को उचौलिया थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लालपुर तिराहा से आरिफ पुत्र छिद्दन व सीबू उर्फ सोमवारी पुत्र मानुस खां निवासी ग्राम किरियारी को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 250 ग्राम स्मैक व एक 315 बोर देशी एवं दो जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। अभियुक्तों के विरूद्ध मु.अ.सं. 291/23 एनडीपीएस की धारा 8/18 व आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी है। अभियुक्त आरिफ के विरुद्ध पसगवां थाने में मु.अ.स. 227/20 धारा 2/3 यू.पी. गैंगस्टर एक्ट, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम के दो मुकदमे एवं धारा 5/25 आर्म्स एक्ट, भादवि की धारा 376, 354, 452, 506, एनडीपीएस एवं आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा अभियुक्त सीबू के विरुद्ध थाना उचौलिया में एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक लोकेश सिंह राणा, राजकुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विकास सिंह, राशिद खान, कांस्टेबल टिन्कू प्रजापति व अमित कुमार मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button