डीएम व एसपी की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
दोनो अधिकारियों ने शिकायतें निस्तारण हेतु अधीनस्थों को दिए दिशा निर्देश

डीएम व एसपी की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

लखीमपुर-खीरी। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। दोनो अधिकारियों ने शिकायतें निस्तारण हेतु अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
माह के तृतीय शनिवार को जनपद के प्रत्येक तहसील स्तर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सदर तहसील में जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह व पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित किया जाए। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में उपस्थित रहकर जनशिकायतों का निस्तारण कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व की 18, पुलिस की 12, विकास की 06, नगर निकाय की 05, आपूर्ति और विद्युत की 04-04, कृषि की 03 शिकायतों सहित कुल 52 शिकायतें दर्ज की गईं। जिनमें से सात शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। लम्बित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धितों को निर्देशित किया। इस दौरान एसडीएम श्रद्धा सिंह, डीडीओ दिनकर विद्यार्थी, पीडी एसएन चौरसिया, सीओ संदीप सिंह व तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।







