WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
क्राइम

तीन बहनों ने अपने सौतेले भाई व सौतेली मां पर सगे भाई को गायब करने का लगाया आरोप

पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर की कार्रवाई करने की मांग, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

Savdhan India News

तीन बहनों ने अपने सौतेले भाई व सौतेली मां पर सगे भाई को गायब करने का लगाया आरोप

– पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर की कार्रवाई करने की मांग, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

लापता मानसिंह 
लापता मानसिंह की तीनों बहनें
सैतेली मां और सैतेला भाई 
सैतेली मां और सैतेला भाई
लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर जिले में तीन बहनों ने अपने पिता, सौतेले भाई व सौतेली मां पर अपने सगे भाई को गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने अभी तक इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है, जिससे तीनों बहनें काफी परेशान हैं और पुलिस के चक्कर लगा रही हैं।

दरअसल मामला जिले की गोला तहसील क्षेत्र के ग्राम महमदपुर का है। इस सम्बन्ध में थाना भीरा क्षेत्र के ग्राम कटैया निवासी मंजू पत्नी विजयपाल ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत में बताया है कि उसका भाई मानसिंह पुत्र प्रेमचन्द ग्राम महमदपुर निवासी उसकी बहन उमा देवी पत्नी सत्यराम के पास रहता था। बीते आठ दिसम्बर को सुबह लगभग आठ बजे उसका भाई मानसिंह पलिया में रह रहे अपने सौतेले भाई शिवा के पास जाने के लिए घर से निकला था। पूछने पर उसने बताया कि भाई शिवा ने मुझे अपने साथ काम करने एवं रहने के लिए पलिया बुलाया है। उसका सौतेला भाई शिवा पलिया के मोहल्ला ढाकिन में रहता है। पीड़िता ने बताया कि शाम को उसके भाई ने अपनी दोनों बहनों उमा और मंजू से फोन पर बात की और कहा कि मैं शिवा के पास पलिया पहुंच गया हूं। मानिंसह ने शिवा से भी उसकी बात कराई। अब शिवा का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है और उसी दिन से प्रार्थी का भाई मानसिंह और शिवा दोनों गायब है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया है कि उसके पिता प्रेमचंद, सौतेली मां उत्तरा और सौतेले भाई शिवा तीनों ने मिलकर मेरे भाई को गायब कर दिया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में तीनों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करते हुए भाई को तलाश करने की मांग की है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button