उत्तर प्रदेश
बाघ के हमले से ग्रामीण घायल, एक गोवंश की मौत
लगातार क्षेत्र में हो रही बाघ की चहलकदमी से ग्रामीणों में खौफ

बाघ के हमले से ग्रामीण घायल, एक गोवंश की मौत
– लगातार क्षेत्र में हो रही बाघ की चहलकदमी से ग्रामीणों में खौफ

लखीमपुर-खीरी। गोला तहसील क्षेत्र की बिजुआ ब्लाक के ग्राम पड़रिया तिलकापुर में गन्ना छील रहे एक ग्रामीण पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिजआ सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ मैलानी रेंज की जटपुरा बीट के गांव बरौछा के निकट बाघ ने एक गौवंश पर हमला कर दिया। बाघ के हमले से गोवंश की मौत हो गई। बता दें कि क्षेत्र में लगातार हो रही बाघ की चहलकदमी से ग्रामीणों में काफी भय व्याप्त है। बाघ के डर से ग्रामीणों ने घरों से निकलना एवं खेतों पर जाना बन्द कर दिया है। इसके बाद भी वन विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। वन विभाग की लापरवाही के कारण ग्रामीणों में खासा रोष व्याप्त है।






