पुलिस अधीक्षक ने किया यातायात व्यवस्था का निरीक्षण
- अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, यातायत पुलिस ने एसपी के निर्देश पर हटवाया अतिक्रमण

पुलिस अधीक्षक ने किया यातायात व्यवस्था का निरीक्षण
– अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, यातायत पुलिस ने एसपी के निर्देश पर हटवाया अतिक्रमण

लखीमपुर-खीरी। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने शहर की यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर के संकटा देवी चौराहे का निरीक्षण करते हुए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसपी श्री साहा ने लोगों को यातायात से सम्बन्धित आवश्यक जानकारियां दीं और नियमों का पालन करने के लिए सभी से अपील की। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ संकटा देवी चौराहा से सदर चौराहे तक पैदल भ्रमण किया।
उल्लेखनीय है कि शहर के संकटा देवी चौराहे से सदर चौराहे तक नाला निर्माण का कार्य प्रगति पर है। इसको दृष्टिगत रखते हुए मार्ग पर चौपहिया वाहन व ई-रिक्शा के आवागमन को संकटा देवी चौराहा व सदर चौराहा पर बैरियर लगाकर कर प्रतिबंधित किया गया है। एसपी ने यातायात प्रभारी निर्देश देते हुए कहा कि संकटा देवी चौराहा व उसके आसपास का अतिक्रमण तत्काल प्रभाव से हटवाया जाए, जिससे कुशल यातायात संचालन किया जा सके। एसपी द्वारा दिए गए निर्देश पर यातायात पुलिस ने संकटा देवी चौराहा व रेलवे स्टेशन के आसपास का अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ने निर्माण कार्य के संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर मार्ग से मिट्टी को यथाशीघ्र हटाए जाने हेतु निर्देश दिया। एसपी ने का कि इससे आमजनमानस को मार्ग पर यातायात में कोई असुविधा न होगी।





