WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
पुलिस विभाग

लखीमपुर खीरी : मिशन शक्ति 5.0, संपूर्णानगर पुलिस ने स्कूली बच्चों को सिखाए सुरक्षा और स्वावलंबन के गुर

प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत यह जागरूकता कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा ताकि क्षेत्र की हर महिला और बालिका स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सके और बिना किसी डर के अपने अधिकारों का उपयोग कर सके।

Savdhan India News

संपूर्णानगर ​(खीरी) उत्तर प्रदेश सरकार के मंशानुरूप महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे ‘मिशन शक्ति अभियान 5.0’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत आज थाना संपूर्णानगर पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में जिले भर में चलाये जा रहे इस अभियान के तहत स्कूली बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग किया गया। ​अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक टेशन कुमार के नेतृत्व वाली महिला शक्ति टीम ने क्षेत्र के विद्यालयों में पहुँचकर बच्चों से संवाद किया। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के तरीके। बच्चों की सुरक्षा से जुड़े प्रमुख कानूनों और उनके गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों की पहचान। बालिकाओं को स्वावलंबी बनने और निडर होकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी।


​मदद के लिए डायल करें
​टीम द्वारा बच्चों को संकट के समय तत्काल सहायता प्राप्त करने हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया । ​1090 – महिला पावर लाइन, ​112 – पुलिस आपातकालीन सेवा, ​181 – महिला हेल्प लाइन, ​1098 – चाइल्ड लाइन,​1930 – साइबर अपराध, हेल्पलाइन
​सुरक्षा का संकल्प, थाना संपूर्णानगर की महिला शक्ति टीम ने बच्चों को स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में वे बिना डरे पुलिस को सूचित करें। पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। इस कार्यक्रम से बच्चों में सुरक्षा के प्रति एक नया विश्वास देखा गया।
प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत यह जागरूकता कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा ताकि क्षेत्र की हर महिला और बालिका स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सके और बिना किसी डर के अपने अधिकारों का उपयोग कर सके।

 


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button