क्राइम
पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने पकड़ा दो ट्राली लावारिस गन्ना
- भारत-नेपाल सीमा की नो मेन्स लैण्ड से बरामद की गईं दो गन्ना भरी ट्रालियां

पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने पकड़ा दो ट्राली लावारिस गन्ना
– भारत-नेपाल सीमा की नो मेन्स लैण्ड से बरामद की गईं दो गन्ना भरी ट्रालियां

लखीमपुर-खीरी। सम्पूर्णानगर थाना पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के ग्राम बसही में भारत-नेपाल की सीमा के पास से दो ट्रालियों में भरा गन्ना बरामद हुआ। दोनों ट्रालियों में 120 कुन्तल गन्ना बताया जा रहा है। लावारिस गन्ने को कब्जे में लेकर पुलिस कस्टम के सुपुर्द कर दिया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि बरामद किया गन्ना संभवतः नेपाल भेजा जा रहा था। गन्ना माफिया अपने मकसद में कामयाब होते इसस पहले ही गन्ने को पकड़ लिया गया।





