WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

किसानों के जीवन में खुशहाली की राह खोलेगा डिजिटल क्रॉप सर्वे : डीएम

- कलेक्ट्रेट में ई-खसरा पड़ताल की वर्चुअल शुभारम्भ की हुई लाइव स्ट्रीमिंग

Savdhan India News

किसानों के जीवन में खुशहाली की राह खोलेगा डिजिटल क्रॉप सर्वे : डीएम

– कलेक्ट्रेट में ई-खसरा पड़ताल की वर्चुअल शुभारम्भ की हुई लाइव स्ट्रीमिंग


लखीमपुर-खीरी। खेतों में होने वाली पैदावार के सटीक आंकड़े जुटाने के उद्देश्य से कृषि और राजस्व विभाग की संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को कलेक्ट्रेट में रबी 2023-24 मे एग्रीस्टैक योजना के तहत “ई-खसरा पड़ताल“ का शुभारम्भ की लाइव स्ट्रीमिंग एवं आमुखीकरण प्रशिक्षण का कार्यक्रम हुआ। जनपदीय कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, एडीएम संजय कुमार सिंह के संग दीप जलाकर किया। कार्यक्रम का सफल संयोजन डीडी कृषि अरविंद मोहन मिश्र ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे किसानों के जीवन में खुशहाली की नई राह खोलेगा। डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से फसलों के जो आंकड़े प्राप्त होंगे, उससे कृषकों के लिए योजना बनाने में बहुत सुविधा प्राप्त होगी। इन आंकड़ों के आधार पर किसानों के लिए जरूरी और उपयोगी योजनाओं को तैयार किया जा सकेगा, जो कृषकों के लिए लाभकारी होगा। इसके अलावा डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से प्राप्त होने वाले आंकड़ों से जहां एक और कृषकों को लाभ प्राप्त होगा, वहीं सरकार और उपभोक्ता सभी इससे लाभान्वित होंगे। डीएम ने कहा कि सर्वे कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। अतः समस्त अधिकारी-कर्मचारी संवेदनशील होकर कार्य करना सुनिश्चित करें। सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में कृषि समेत कई सेक्टर्स क्षेत्र में गत 10 वर्षों में कई रिफॉर्म हुए। डिजिटल क्रॉप सर्वे से किसान भाइयों का विश्वास बढ़ेगा। यह किसानों के हित और समृद्धि के लिए लिया गया बड़ा कदम है। एडीएम संजय कुमार सिंह ने ई-पड़ताल के फायदें बताते हुए कहा कि प्राप्त आंकड़ों का उपयोग प्लानिंग टूल के रूप में किया जाएगा, इससे ना केवल फसल के सटीक आंकड़े प्राप्त होंगे और रियल टाइम होंगे, बल्कि किस फसल का उत्पादन कम है या अधिक होगा, इसकी जानकारी पहले से होने से कार्यवाई की जा सकेगी। सटीक रिपोर्टिंग से जनपद के कृषि सेक्टर की जीडीपी भी बढ़ेगी। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सर्वे में अच्छा कार्य करने वाले कर्मियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। अच्छा कार्य करने वाले कर्मियों के अनुभवों को अन्य कर्मियों के साथ साझा किया जाये, ताकि अन्य कर्मी भी प्रेरित होकर कार्यों में तेजी लायें। डीडी (कृषि) अरविंद मोहन मिश्र ने एग्री स्टेक (ई-खसरा पड़ताल) के महत्व को समझाते हुए इससे होने वाले लाभ विस्तार से बताए। ई खसरा पड़ताल के अभिमुखीकरण कार्यक्रम में नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक, पंचायत सहायक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

बाक्स-

डीएम ने कार्मिकों के साथ लंच करके बढ़ाया उत्साह

कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि एवं राजस्व विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ई-खसरा पड़ताल के अभिमुखीकरण कार्यक्रम में प्रशासन की ओर से कार्मिकों को लंच पैकेट वितरण के दौरान डीएम महेंद्र बहादुर सिंह का एक और अनोखा अंदाज देखने को मिला। डीएम ने अधीनस्थ अधिकारी और कार्मिकों के साथ वितरित किए गए लंच पैकेट के भोजन को ग्रहण कर जहां एक और भोजन की गुणवत्ता चेक की वही दूसरी ओर कार्मिकों का उत्साह बढ़ाया।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button