
जुआ खेलते सात जुआरी गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में शुक्रवार को मैगलगंज पुलिस ने ग्राम फत्तेपुर से जुआं खेलते हुए सात जुआरी सोनू पुत्र कमलेश कुमार रस्तोगी, लालू पुत्र त्रृषिपाल गुप्ता, सोनू पुत्र चन्द्र कुमार, राजेश पुत्र श्रीकृष्ण, रोहित पुत्र रामलखन, राजकुमार पुत्र रामपाल, गौरीशंकर पुत्र जगदीश प्रसाद निवासीगण फत्तेपुर थाना मैगलगंज को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से ताश के पत्ते व 12,320 रुपये बरामद हुए हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध मु.अ.सं. 419/23 धारा 13 जुआं अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक उदयवीर यादव, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेब बलकरन सिंह, अजीत कुमार व ईश्वर दयाल मौजूद रहे।





