WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

बजाज ग्रुप को किसानों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

महाप्रबंधक ओ पी चौहान ने किया पेराई सत्र का आरम्भ

Savdhan India News

सैकड़ों किसानों की उपस्थिति में बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल का पेराई सत्र अरम्भ

– गन्ना किसानों में खुशी की लहर

पलियाकलां-खीरी।(निरजेश मिश्रा/विकास दीक्षित)बजाजहिंदुस्थान शुगर मिल पालिया कलाँ खीरी के नवीन गन्ना पेराई सत्र 2023-24 का शुभारम्भ गुरुवार सोलह नवम्बर को क्षेत्र के जाने माने आध्यात्मिक गुरू आचार्य रामेंद्र मोहन मिश्रा द्वारा वेदमंत्रों की उच्चारित ध्वनि के बीच विधिवत हवन पूजन के साथ मिल अधिकारियों एवं गणमान्य किसानों की स्नेहिल एवं उल्लाहसपूर्ण उपस्थिति में चीनी मिल उपाध्यक्ष ओ पी चौहान के कर कमलों नारियल फोड़कर डोंगे में गन्ना प्रविष्टकर किया गया।
शुभारंभ के अवसर पर सर्वप्रथम गन्ना लाने वाले कृषक को अंगवस्त्र भेंटकर माल्यार्पण एवं नगद उपहार देते हुये बैलगाड़ी के बैलों का पूजन व माल्यापर्ण कर स्वागत सम्मान किया गया।
शुभारम्भ के दौरान उपस्थित किसानों ने शुगर डिवीजन सहित बजाज ग्रुप के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये शुभकामनायें दी गयीं। इस अवसर पर मिल प्रबन्धन की ओर से महाप्रबंधक प्रशासन हरीश सिंह ज्याला, गन्ना महाप्रबंधक राजीव तोमर, महाप्रबंधक अभियांत्रिकी हरिपाल सिंह, महाप्रबंधक मानव संसाधन योगेंद्र पाल आर्य, वरिष्ठ वित्त प्रबंधक मनोज मिश्रा सहित गन्ना विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह, अरुण मौर्या, फरजंद अली बुन्दू मियाँ, बंकड़ सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख गुरुप्रीत सिंह ढिल्लन जार्जी, पूर्व पालिकाध्यक्ष महमूद हुसैन खान, वरिष्ठ किसान संजय अवस्थी,शशि शंकर शुक्ला, सरदार हरप्रीत सिंह हैप्पी,कमलजीत सिंह, हरविंदर सिंह स्वीट सहित क्षेत्र के सैकड़ो गणमान्य कृषकगण एवं उपजिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार आरती यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद वर्मा आदि उपस्थित रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button