लूट व चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने आठ अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
लूट व चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफास

लूट व चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफास
– लूट व चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने आठ अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने लूट व चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए मोबाइल फोन लूटने वाले गिरोह को डकैती की योजना बनाते हुए आठ अन्तर्राज्यीय लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के पास से लूटे एवं चोरी किये गये 67 मोबाइल फोन, घटनाओं में प्रयुक्त मोटर साइकिल एवं अन्य सामान बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गुरूवार को हैदराबाद पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने मैनुअल एन्टेलीजेन्स एव डिजीटल डेटा की मदद से लूट एवं चोरी की चार घटनाओं का अनावरण कर अंतर्राज्यीय आठ शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों ने अपना नाम शेख लाडला पुत्र शेख मकवा, शेख मुजफ्फर पुत्र शेख नईम, मोहम्मद हफीज पुत्र शेख दुक्खू निवासी महाराजपुर थाना तालझारी जिला साहेबगंज (झारखण्ड), हसीम मुस्तफा पुत्र मो0 केताब शेख निवासी खास चाँदपुर थाना कलियाचक जिला मालदा (पश्चिम बंगाल), शेखजिगर पुत्र शेखरब्बुल, शेख मुबारक पुत्र शेखरब्बुल निवासी बेरिया नबाबीटोला थाना अन्दाबाद जिला कटिहार (बिहार), सैफ अली पुत्र मुनब्बर, अबरार पुत्र निसार निवासी गोलहापुर मजरा छाउछ थाना कोतवाली सदर खीरी बताया है। अभियुक्तों को केशवापुर तिराहे के पास दिलीप बाबू के स्कूल के पुराने भवन से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के पास से चोरी एवं लूट के 67 मोबाइल फोन, फर्जी नम्बरप्लेट लगी डिस्कवर मोटर साइकिल, एक होण्डा एक्टिवा स्कूटी, दो तमन्चा, 315 बोर जिन्दा कारतूस व बैग में रखे दो टार्च, नायलान की रस्सी व 1360 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस द्वारा की पूछतांछ से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तों का एक गैंग है जो संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक भौतिक व दुनायावी लाभ हेतु लूट, चोरी आदि जैसी घटनाए जनपद खीरी व आसपास के जनपदों में कारित करते है। बीते 23 दिसम्बर को थाना हैदराबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भेलवा मोड पर बाजार से घर वापस जाते समय रिजवान अली का मोबाइल फोन छीन लेने, थाना मितौली में 20 दिसम्बर को सब्जी लेने कस्बा मितौली गये नूर मोहम्मद का मोबाइल फोन चोरी कर लेने एवं थाना में 22 दिसम्बर को ग्राम लघुचा बाजार से अनिल कुमार का मोबाइल फोन चोरी करने जैसे कई घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया है। सभी के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में हैदराबाद थानाध्यक्ष अजीत कुमार, उप निरीक्षक जितेन्द्र पाल सिंह, जयप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह, सुशील कुमार, राकेश यादव, कांस्टेबल धीरज यादव, नितीश यादव, आकाश यादव, अरविन्द कुमार, प्रेमशंकर, संजीव कुमार, सर्विलांस सेल से हेड कांस्टेबल आशीष सिंह चौहान, कांस्टेबल रजनीश प्रताप सिंह, सिकन्दर व अजीत यादव मौजूद रहे।





